फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इंजीनियरों ने किया ई-उपचार सर्वर का निरीक्षण, पहुंची नई बैटरियां, कंपनी खुद लगाएगी

Wed, 18 Jun 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ई उपचार सर्वर करीब 8 दिन से बंद है। कर्मचारियों को मैनुअल पर्ची काटनी पड़ रही है। इसके चलते मरीजों पर्ची कटवाने के लिए 25 से 30 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बंद पड़े ई उपचार सर्वर को लेकर इंजीनियरों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहा है कि यूपीएस और तकनीकी खराबी को ठीक करवाया जाए। इसके बाद ही नई बैटरियां लगाई जाएं। ई उपचार सर्वर पर जो भी नई बैटरियां लगेंगी संबंधित कंपनी खुद लगाएं ताकि भविष्य में कोई दिक्कत आती है उसका क्लेम किया जा सके। वहीं ई उपचार सर्वर को लेकर नई बैटरियां भी आ गई हैं।
ई उपचार सर्वर पर लगी 56 बैटरियां फूल गई थी। जांच के दौरान यूपीएस में भी खराबी मिली है। बैटरियां करीब तीन माह पहले ही लगाई गई थी लेकिन संबंधित कंपनी ने बदलने से मना कर दिया है। कंपनी का कहना है कि बैटरियों के फूलने पर बदला नहीं जा सकता है। वहीं नागरिक अस्पताल प्रशासन अब नई बैटरियां संबंधित कंपनी से ही लगवाएगा।
विज्ञापन

-
सर्वर बंद, डॉक्टर भी परेशान
नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर लगने के कारण ओपीडी पंजीकरण की संख्या ज्यादा रही। ओपीडी पंजीकरण को लेकर तीन काउंटर बनाए गए है लेकिन फिर भी मरीजों को पर्ची कटवाने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वर बंद होने के कारण डॉक्टर भी परेशान हैं। डॉक्टर ई उपचार सर्वर पर मरीज के सैंपल रिपोर्ट देख सकते है लेकिन अब मैनुअल देखनी पड़ रही है।
विज्ञापन

-
ई उपचार सर्वर जल्द ठीक होने जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। अधिकारी भी इसको लेकर निरीक्षण कर चुके हैं।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें