फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से ही संभव

विज्ञापन
ढाणी गोपाल में बाबा हरनाम गिरी डेरा में सोमवार को पांचवें दिन की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उपस्
विज्ञापन
भूना। ढाणी गोपाल में बाबा हरनाम गिरी डेरा में सोमवार को पांचवें दिन की श्रीमद्भागवत कथा भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। कथावाचक साध्वी शांतिपुरी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धनवान वही है, जो तन, मन और धन से सेवा व भक्ति करे। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से ही संभव है।
विज्ञापन


पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए साध्वी ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठाकर स्तनपान कराने का प्रयास किया। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पूतना का वध कर उसका उद्धार किया। माता यशोदा ने पंचगव्य से श्रीकृष्ण को स्नान कराया। साध्वी ने कहा कि गो सेवा, गायत्री जाप और गीता पाठ अवश्य करना चाहिए। गो सेवा से 33 करोड़ देवी-देवताओं की सेवा होती है।

उन्होंने बताया कि पृथ्वी ने गाय का रूप धारण कर श्रीकृष्ण को पुकारा, तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आए। इसलिए वे मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। बालकों ने यशोदा माता से शिकायत की कि श्रीकृष्ण ने मिट्टी खाई है। यशोदा माता ने श्रीकृष्ण से मुख खोलने को कहा। जैसे ही श्रीकृष्ण ने मुख खोला, माता ने उसमें संपूर्ण चर-अचर जगत को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर यजमान परिवार से हवा सिंह सिहाग, प्रदीप फौजी, निहाल सिंह सिहाग, शीलू शर्मा, जयबीर कसवां और संजय गोदारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें