फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हिंदु सबसे ज्यादा तो बौद्घ सबसे कम

Wed, 26 Aug 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने पहली बार जातीय जनगणना के आंकड़े जारी किए हैं। जातीय जनगणना के अनुसार जिला में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्घ व जैन जनसंख्या के बारे में स्पष्ट किया गया है।
विज्ञापन


जनगणना के अनुसार फतेहाबाद जिले की इस समय कुल जनसंख्या 9 लाख 42 हजार 11 है। जिसमें 4 लाख 95 हजार 360 पुरुष व 4 लाख 46 हजार 651 महिलाएं शामिल हैं। जिसमें 7 लाख 62 हजार 423 ग्रामीण व 1 लाख 79 हजार 588 शहर में निवास करते हैं।

आंकड़ों को देखें तो  इनमें सबसे ज्यादा संख्या हिंदुओं की है, जिसमें 7 लाख 79 हजार 243 हिंदु हैं। 6 लाख 21 हजार 256 ग्रामीण व 1 लाख 57 हजार 987 शहरी क्षेत्र में रहते हैं। जिले में मुसलमानों की संख्या 8 हजार 360 हैं। जिसमें 6 हजार 252 ग्रामीण तथा 2 हजार 108 शहरी क्षेत्र में बसते हैं।
विज्ञापन


ईसाईयों की संख्या 996 है। जिसमें 688 ग्रामीण व 308 शहरी क्षेत्र में रहते हैं। फतेहाबाद में सिख 1 लाख 50 हजार 969 है। जिनमें 1 लाख 33 हजार 251 ग्रामीण व 17 हजार 718 शहरी क्षेत्र में बसते हैं। जबकि बौद्घ 171 व जैन 1172 हैं।
           
वहीं टोहाना में कुल 2 लाख 63 हजार 764 जनसंख्या है। जिसमें 1 लाख  39 हजार 7 पुरुष व 1 लाख  24 हजार 757  महिलाएं हैं। इनमें 1 लाख 92 हजार 105 ग्रामीण व 71 हजार 659 शहर में रहते हैं। यहां भी सबसे ज्यादा संख्या हिंदुओं की है जिसमें 2 लाख 11 हजार 703 हिंदु हैं।

1 लाख 46 हजार 915 ग्रामीण व  64 हजार 788 शहरी क्षेत्र में रहते हैं। जिले में मुस्लमानों की संख्या 3 हजार 7 है। जिसमें 1 हजार 868 ग्रामीण तथा 1 हजार 139 शहरी क्षेत्र में बसते हैं। ईसाईयों की संख्या 228 है। जिसमें 155 ग्रामीण व 73 शहरी क्षेत्र में रहते हैं। यहां पर  सिख 47 हजार 528 है। जिनमें 42 हजार 715 ग्रामीण व 4हजार 813 शहरी क्षेत्र में बसते हैं। जबकि  बौद्व 40 व जैन की 643 हैं।


रतिया में कुल 1 लाख 79 हजार 550 जनसंख्या है। जिसमें 93 हजार 597 पुरुष व 85 हजार 953 महिलाएं हैं। इनमें 1 लाख 42 हजार 398 ग्रामीण व  37 हजार 502 शहर में रहते हैं। जिसमें 1 लाख 7 हजार 228 हिंदु हैं। 79 हजार 723 ग्रामीण व  27 हजार 805 शहरी क्षेत्र में रहते हैं।

 जिले में मुसलमानों की संख्या 2 हजार 108 है। जिसमें 1 हजार 415  ग्रामीण तथा 1 हजार 97 शहरी क्षेत्र में बसते हैं। ईसाईयों की संख्या 308 है। जिसमें 403 ग्रामीण व 292 शहरी क्षेत्र में रहते हैं। यहां पर  सिख 17 हजार 718 है। जबकि बौद्घ 102 व जैन की 172 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें