फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया-फतेहाबाद महिला कॉलेज रोड का जल्द हो निर्माण : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से बंद पड़े महिला कॉलेज की तरफ जाने वाले रोड का निर्माण कार्य और रतिया-फतेहाबाद राज्य राजमार्ग का निर्माण धीमी गति से चलने पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर दोनों समस्याओं पर संज्ञान लेने और रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए ध्यान आकर्षित करने को कहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखे पत्र में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि रतिया में हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण काफी समय से अधूरा लटका हुआ है।
इस सड़क के एक हिस्से का निर्माण कार्य एक माह से बंद पड़ा है। इसके कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो होती है, रात में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, दिन में लोगों को दूसरे रास्तों से होकर आना-जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर रतिया में फतेहाबाद रोड से महिला कॉलेज तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी अधूरा लटका हुआ है। ठेकेदार ने सड़क तोड़ तो दी पर उसे अभी तक नहीं बनाया गया है। इस रोड से होकर प्रतिदिन हजारों छात्राएं कॉलेज आती-जाती हैं, जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, हर समय धूल उड़ती रहती है और हादसों का डर रहता है।
महिला कॉलेज को जाने वाला रोड पिछले छह महीने से बंद पड़ा है और ठेकेदार पत्थर डालकर रोड को बीच में बंद करके ही चला गया, जिस कारण हजारों छात्राएं परेशान हैं। पिछले दिनों छात्र संगठनों ने इस रोड को बनाने के लिए आवाज भी उठाई थी और एसडीएम को शिकायत भी दी थी, लेकिन सत्ता पक्ष या विपक्ष के किसी विधायक, नेता ने इस आवाज को नहीं उठाया। अब सिरसा क्षेत्र की सांसद ने सीएम को पत्र भेजने के बाद यह रोड जल्द ही बनने की उम्मीद जाग उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें