फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शादी करने का वादा कर किया दुष्कर्म, अब मुकर गया आरोपी

Sat, 22 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। सोनीपत जिले के गोहाना उप तहसील के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नहला गांव के दो युवकों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने 22 मार्च को भूना पुलिस स्टेशन में मेल के जरिये शिकायत भेजी है। मामला वर्ष 2016 का है। तब आरोपियों और उनके परिवार ने लड़की के बालिग होने पर शादी का भरोसा दिया था। इसी कारण कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई गई। अब आरोपी और उनके परिवार के लोग अपने वादे से मुकर गए। पीड़िता की मां ने नहला गांव के संदीप उर्फ बिट्टू और मंजीत नहला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।



रिश्तेदार के घर आई थी नाबालिग

पीड़िता ने बताया कि 2016 में उसकी बेटी अपनी भाभी के मायके आई थी। वहां पड़ोस के दो युवकों ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। बेटी ने रोते हुए अपनी भाभी को बताया तो आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ बिट्टू और मंजीत नहला के रूप में हुई। परिवार की बदनामी के डर से संदीप के घरवालों ने लड़की के बालिग होने पर शादी का भरोसा दिया। लेकिन जब शादी की बात शुरू हुई तो आरोपी और उनके परिवार ने इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की की मां ने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया।
विज्ञापन


-

पुलिस कर रही जांच

थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला ने जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है, जो मेल के जरिए पुलिस स्टेशन भूना पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि 2016 में संदीप उर्फ बिट्टू और मंजीत नहला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें