फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रेप

Tue, 30 Sep 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया की एक नाबालिग लड़की ने भूना के युवक पर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने, बंधक बनाकर बार-बार दुष्कर्म करने और गले में रस्सी डालकर जान से मारने क ा प्रयास करने की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


घटना रतिया क्षेत्र की होने के कारण भूना पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसकी मां को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रतिया भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक नाबालिग लड़की ने बताया कि भूना के बिजली घर के पास रहने वाले युवक उसे रतिया से बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले आया था।

जिसने उसे अपने घर बंधक बनाकर रखा तथा लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया कि जब वह मौका पाकर घर से भागने लगी तो उसे बेरहमी से पीटा और गले में रस्सी डालकर लटकाने की कोशिश भी की।

पीड़िता ने कहा कि उसे एक कमरे में कैद करके रखा हुआ था। रविवार को उसने मौका पाकर अपनी मां को टेलीफोन से भूना बुला लिया तथा आपबीती सुनाई।

बेटी पर हुए अत्याचार को लेकर लड़की की मां ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ भूना थाने में तहरीर दी, मामला रतिया क्षेत्र का कताते हुए भूना पुलिस ने पीड़िता व उसकी मां को रतिया सिटी थाने में पुलिस कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस बीट इंचार्ज एएसआई सतपाल सोनी ने बताया कि घटना रतिया शहर की है। इसलिए आरोपी के खिलाफ रतिया पुलिस में कार्रवाई करवाने के लिए महिला को सुझाव दिया है और वह रतिया अपनी मर्जी से चली गई है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें