फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की जेल में बंद गैंगस्टर रणजीत उर्फ चीता ने भी टोहाना से बनवाया था पासपोर्ट, जांच में शामिल करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल में बंद गैंगेस्टर रणजीत उर्फ चीता का पासपोर्ट टोहाना से बना था। अब उसकी जांच के लिए पुलिस उसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर फतेहाबाद लाएगी। फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। जिसमें टोहाना थाने के दो पुलिसकर्मियों समेत पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चीता अटारी बॉर्डर से हेरोइन लाकर देश भर में उसकी सप्लाई करता था। एनआईए ने मई 2020 में चीता को सिरसा से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा वर्ष 2020 में इंडोनेशिया में फर्जी पासपोर्ट के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद खुलासा हुआ था कि यहां से फर्जी पासपोर्ट बन रहे थे। जांच में खुलासा हुआ था कि फर्जी सत्यापन के बाद टोहाना से दूसरे राज्य के लोगों के पासपोर्ट बनाए गए हैं। जांच के बाद फर्जी पासपोर्ट मामले में टोहाना थाने में दो एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं।
एजेंट खुद के मोबाइल का करता प्रयोग : पासपोर्ट एजेंट अनिल भाटिया की स्थानीय पुलिस कर्मचारियों के साथ साठगांठ थी। अनिल इन पुलिसकर्मियों की मदद से फर्जी सत्यापन करवाकर पासपोर्ट तैयार करवाता था। वह जो भी पासपोर्ट बनाता था, उन पर अपना मोबाइल नंबर देता था। इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट के सत्यापन के लिए टोहाना शहर थाने में दस्तावेज भेजे जाते थे। फर्जी आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाकर थाने में गवाह आते थे। जिनसे सत्यापन करवाया जाता था।
विज्ञापन

बदमाश रणजीत उर्फ चीता का पासपोर्ट टोहाना में बना था। उसे जल्द ही जांच में शामिल करने के लिए लाया जाएगा। कब तक किया जाएगा, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। - राजेश कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें