टोहाना। सेंट मैरी स्कूल की ओर से दमकोरा स्थित खेल स्टेडियम में सोमवार को कक्षा पांचवीं से सातवीं के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल निदेशक राजीव शर्मा व प्रिंसिपल मधु शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता में कई रोचक व मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इनमें रस्साकशी, खो-खो, नींबू दौड़, तीन टांग दौड़, स्केटिंग, स्पाइडर रेस, बैलून रेस व पास द बॉल थ्रू द लेग प्रमुख रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की आभा समूह के लड़कों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कक्षा सातवीं प्रभा ग्रुप की छात्राओं और कक्षा पांचवीं की जागृति ग्रुप की छात्राओं ने बेहतरीन खेल दिखाया।
नींबू दौड़ में कक्षा पांचवीं के विहान और स्नेहा ने प्रथम स्थान, तीन टांग दौड़ में कक्षा सातवीं के रमणदीप और भाव्या ने प्रथम स्थान, स्केटिंग में कक्षा सातवीं के समीर ने प्रथम स्थान, कक्षा सातवीं के अंशुमान ने द्वितीय और कक्षा छठी के दक्षत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पाइडर रेस में कक्षा छठी की कनिका, हर्षा, पवानी और हरसिमर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
कक्षा छठी की गायत्री की छात्राओं ने पास द बॉल थ्रू द लेग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैलून रेस में कार्तिक ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय और तरसेम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर अध्यापक दीप्ति, हिमानी, मनजीत, संदीप, करुणा, वीना, जसविंद और पूनम मौजूद रहे।