फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी बनाने के अादेश्ा से सच्चाइ की हुई जीतः रामलाल

Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
रामलाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टोहाना के पर्वतारोही रामलाल शर्मा को आखिरकार कोर्ट से इंसाफ मिल ही गया। माऊंट एवरेस्ट को फतेह कर चुके रामलाल को न्यायालय द्वारा डीएसपी पद पर सरकारी नौकरी व इक्की लाख रुपये देने के आदेश जारी किए गए है। इस बात की पुष्टि खुद पर्वतारोही रामलाल शर्मा ने टोहाना में प्रेस वार्ता के दौरान कही। रामलाल ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर भरोसा था कि उसके साथ जरूर न्याय मिलेगा आज सच्चाई की जीत हुई है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि टोहाना से पर्वतारोही रामलाल शर्मा ने सरकारी नौकरी के लिए फरवरी 2015 में कोर्ट ये याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया था कि प्रदेश सरकार ने कई पर्वतारोहियों को सरकारी नौकरी दी है लेकिन उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है। डाली गई याचिका के अनुसार पर्वतारोही ममता को डीएसपी व अन्य दो पर्वतारोहियों को सब इंसपेक्टर की नौकरी दी गई है। अगर पर्वतारोही ममता सौदा को डीएसपी की नौकरी दी जा सकती है तो उन्हें क्यों नही। जिस पर दोबारा से कार्रवाई शुरू हुई और न्यायाधीश ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए लगभग एक साल सुनवाई के बाद कोर्ट ने बीते दिन पर्वतारोही रामलाल शर्मा को डीएसपी के पद पर नौकरी व 21 लाख रुपये देने के लिए प्रदेश सरकार को आदेश दिए है।

इसी तरह गांव समैण की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रामभतेरी गिल व रेनू गिल ने भी सरकारी नौकरी को लेकर जुलाई 2015 में कोर्ट में याचिका लगाई थी। उस मामले में भी लगभग 7 महीने की कार्यवाही के बाद रेनू गिल को ग्राम सचिवालय ग्रुप सी में नौकरी देने के आदेश जारी कर दिए है।  रामलाल को सरकारी नौकरी मिलने पर शहरवासियों व गणमान्य लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
'अमर उजाला समाचार पत्र ने भी रामलाल के मुद्दे से संबधित समाचारों को प्रमुखता से राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित किया। इतना ही नहीं, जब सरकार द्वारा रामलाल के माऊंट एवरेस्ट फतह करने पर भी उसे नौकरी से नकारा गया तो भी अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की गई। आपको बता दे कि जब रामलाल आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था तो उसको सब्जी की रेहड़ी तक लगानी पड़ी थी।   रामभतेरी को भी मिलेगी सरकारी नौकरी-अफताब खारा
इस दौरान खिलाड़ियों के वकील अफताब खारा ने बताया कि इन खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया जा रहा था लेकिन कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद रामलाल को सफलता मिल गई है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को रामलाल को डीएसपी के पद पर नौकरी देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें