फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राज्यसभा सदस्य बराला ने किया श्री कृष्ण प्रणामी महिला एवं बाल सेवा आश्रम का उद्घाटन

Mon, 18 Nov 2024 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। श्रीकृष्ण प्रणामी गो सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हांसपुर रोड पर संचालित सद्गुरू कृपा अपना घर में छठे वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सोमवार को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला व पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने महिला एवं बाल सेवा आश्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीकृष्ण प्रणामी गो सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी सदानंद महाराज का सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने अपने सांसद निधि कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर बराला ने कहा कि सद्गुरु कृपा अपना घर में आकर आनंद की अनुभूति होती है। स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तायल व उनकी टीम बुजुर्गाें, बेसहारा लोगों के लिए शानदार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है, इसलिए हर समर्थ व्यक्ति को ऐसी संस्थाओं का सहयोग करना चाहिए। वहीं, स्वामी सदानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि सदियों से हम गो माता को पूजते चले आ रहे हैं, लेकिन हरियाणा में गोशालाओं का निर्माण 1972 से शुरू हुआ। श्रीकृष्ण प्रणामी गो सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए फतेहाबाद जिले में 30 गोशालाएं संचालित हैं। सद्गुरू कृपा अपना घर का लगातार विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि बूंद बूंद से घड़ा भरता है, इसका प्रमाण सद्गुरु कृपा अपना घर है। श्रीकृष्ण प्रणामी गो सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख सेवादार विनोद तायल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि उनकी कसौटी पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करेंगे। समारोह में मंच संचालन अशोक भुक्कर ने किया।
इस दौरान संत मोहन प्रिय आचार्य कालिंगपोल बंगाल, स्वामी सिद्धेश्वरानंद महाराज सालासर, दीपक महाराज हरिद्वार, मुकंदसरल शास्त्री राधिका धाम भिवानी, संत राजदास महाराज कैमरीवाले, श्री कृष्ण प्रणामी गो सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश प्रचारक मुरलीधर शास्त्री आदि संतों ने शिरकत की। समारोह में सरला मिश्रा ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की।
समारोह में हरकोफेड के चेयरमैन वेद फुलां, अग्रवाल सभा के संरक्षक देवीदयाल तायल, अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गर्ग, अनिल असीजा, विरेंद्र मित्तल, राधाकृष्ण नारंग, जगदीश शर्मा, नरेश जैन, दलीप गोयल, पवन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें