फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रातभर बरसे बदरा, जिले में तापमान 7 डिग्री लुढ़का, अगले चार दिन और हैं बारिश के आसार

Tue, 21 Jul 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव तामसपुरा में बारिश से बिजली की तारों पर गिरा पेड़। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सोमवार देर रात हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार तक जारी रहा। बारिश के कारण जिले के अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज के बाद मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले चार दिन और बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। जिले में पिछले कई दिनों से बादलवाही रहने के चलते लोग बेसब्री से बारिश के होने का इंतजार कर रहे थे जिसके बाद सोमवार शाम से मौसम में परिवर्तन आया और रात्रि करीब 2 बजे से जिले के टोहाना और जाखल क्षेत्र को छोड़कर सभी जगह बारिश हुई।
सबसे अधिक वर्षा भट्टूकलां क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां 27 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा फतेहाबाद में 11 एमएम, रतिया में 10 एमएम, भूना में 4 एमएम और कुलां में 3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं टोहाना में मंगलवार को भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

-
खरीफ फसलों को मिली संजीवनी
जुलाई माह में हुई बारिश का सबसे अधिक लाभ खरीफ फसलों को मिला है। पिछले कुछ समय से बारिश की कमी के कारण धान, मूंगफली, मूंग, कपास और ग्वार जैसी खरीफ फसलें प्रभावित होने लगी थीं तथा किसानों को लगातार सिंचाई करनी पड़ रही थी। अब अच्छी बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच गई है, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। किसानों को फिलहाल सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे उनकी लागत में कमी आएगी। वहीं बारिश होने से किसानों को सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी जिससे बिजली कम होगी। इससे बिजली की खपत में भी कमी आने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो खरीफ फसलों के उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

जुलाई माह में जून से कम हुई बारिश
मौसम में आए परिवर्तन के बाद मंगलवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि, जिला राजस्व विभाग के अनुसार जून माह में जिले में कुल 243 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके मुकाबले जुलाई में अब तक 55 एमएम बारिश दर्ज की गई है। भट्टूकलां खंड में अच्छी बारिश हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर अब भी पर्याप्त बारिश होने का इंतजार है। ऐसे में किसान आने वाले दिनों में और अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि खरीफ फसलों को पूरे सीजन में पर्याप्त नमी मिल सके।
-
:: मानसून का टर्फ अब नीचे की तरफ आना शुरू हुआ है जिससे राज्य में मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी जारी है। जिससे राज्य में 24 जुलाई तक मौसम के परिवर्तनशील रहने व हवाओं के साथ गरज चमक से हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।

फतेहाबाद। गांव तामसपुरा में बारिश से बिजली की तारों पर गिरा पेड़। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें