फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खुली प्रशासन की पोल, टोहाना की सड़कें जलमग्न

Sat, 13 Aug 2016 12:48 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
टोहाना में बरसाती पानी से निकलते हुए स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दिनों बाद हुई इस बरसात ने एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। तेज बरसात के चलते टोहाना के नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड परिसर में पानी घुस गया। जिसके चलते मरीजों और यात्रियों को बहुत दिक्कर्तें आइं। बरसाती पानी की निकासी न होने से हिसार रोड, रेलवे रोड, डांगरा रोड, रतिया रोड, जमालपुर रोड पर एक से डेढ़ फुट पानी जमा हो गया। रामनगर, मिलन चौक आदि कॉलोनियों के तो कई घरों में भी पानी घुस गया। कृषि विभाग एवं मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को टोहाना में तकरीबन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गांवों में बादल तो गरज रहे थे लेकिन बरस नहीं रहे थे। जिस कारण से उमस का वातावरण बना हुआ था। पसीने से तरबतर लोग बीमारियों से घिर रहे थे। शुक्रवार को बरसात से लोगों ने राहत की सांस ली। बरसात के बाद ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ये बरसात किसानों के लिए वरदान मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ये बरसात नरमे और धान दोनों फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।

नरमे में कहीं-कहीं सफेद मक्खी का प्रकोप था, बरसात ने उस बीमारी को भी धो दिया। जबकि धान में पानी की किल्लत दूर हो गई। दूसरी ओर फतेहाबाद में भी शुक्रवार को दिन में कुछ समय के लिए बूंदाबांदी हुई जिसके कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हिसार स्थित एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और आंशिक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें