फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में एक घंटे में बरसा 18 एमएम पानी

Mon, 29 Aug 2016 12:02 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर बरसाती पानी में होकर निकलते वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार को अचानक जिले में कई जगह हुई तेज बारिश ने लोगों को तो गर्मी से राहत तो दे दी लेकिन जिले के विभिन्न शहरों में जलभराव से लोगों को आफत का भी सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई जिनके वाहन जलभराव के चलते बंद हो गए। मौसम विभाग के अनुसार अकेले फतेहाबाद शहर में ही 18 एमएम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे पर एक-एक फुट तक जलभराव, बाजार भी जलमग्न
रविवार दोपहर को अचानक हुई तेज बारिश से सारा शहर जलमग्न हो गया। शहर के बीचोंबीच से निकल रहा नेशनल हाइवे पर भी एक फुट तक पानी एकत्र हो गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के मेन बाजार थाना रोड का भी बुरा हाल रहा। भारी बारिश के चलते पूरे बाजार में पानी भर गया जिसके कारण कई निचली दुकानों के अंदर भी पानी घुस गया। शहर की पाश कालोनी समझे जाने वाली एमसी कालोनी, चार मरला कालोनी, मॉडल टाऊन, सतीश कालोनी, बीघड़ रोड, जगजीवन पुरा, पुरानी कचहरी रोड़ सहित तकरीबन एक दर्जन इलाकों में पानी भरने का समाचार है।

बारिश की संभावना शुुरू से थी, लेकिन इतने पानी का नहीं था अनुमान
रविवार को बारिश की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी लेकिन दोपहर तक बारिश का कहीं नामोनिशान नहीं था। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बाद दोपहर बाद हुई तेज बरसात के कारण गर्मी से और भी काफी राहत मिली। दूसरी ओर कृषि विभाग भी इस बारिश को फसलों के लिहाज से काफी फायदेमंद बता रहा है। खासकर धान की फसल को इस बारिश से खासा लाभ बताया जा रहा है। किसानों को अब धान में सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे उनकी लागत खर्च बचेगा। हालांकि नरमे की फसल को अभी तो बारिश से फायदा ही बताया जा रहा है लेकिन एक सप्ताह बाद बारिश अगर होती है तो उससे नरमे की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


रतिया में महज थोड़ी देर ही बरसात
रतिया। बुधवार शाम को बरसात थोड़ी देर ही हुई लेकिन इस बरसात से शहर के मैन बाजार में पानी पूरी तरह भर गया व मेन बाजार की सड़क तालाब नजर आ रही थी। इसके अलावा शहर की शक्ति नगर, टिब्बा कॉलोनी, भगत सिंह चौक, बुढलाडा रोड पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियां आई ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें