फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बारिश ने डाला दीपेंद्र हुड्डा की जनसभा में खलल, कुर्सियां सिर पर रख बचते नजर आए लोग

Sun, 24 Sep 2023 05:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

दीपेंद्र हुड्डा को दोपहर 1 बजे जनसभा में पहुंचना था, लेकिन वह दोपहर सवा 2 बजे तक मंच पर नहीं पहुंच सके। फिर दो बार तेज बारिश हुई। तेज बारिश के कारण जनसभा स्थल पर व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन
कुर्सियां सिर पर रख बारिश से बचते नजर आए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत फतेहाबाद के रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव भोडियाखेड़ा में रखी गई जनसभा में बारिश ने जमकर खलल डाला। इस जनसभा में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के युवा नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करनी थी।
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा को दोपहर 1 बजे जनसभा में पहुंचना था, लेकिन वह दोपहर सवा 2 बजे तक मंच पर नहीं पहुंच सके। उनके आगमन से पहले ही सुबह से काली घटाएं छाई रही। फिर दो बार तेज बारिश हुई। तेज बारिश के कारण जनसभा स्थल पर व्यवस्था बिगड़ गई।

कांग्रेस के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता कुर्सियां व गद्दे उठाकर उनके नीचे खड़े होकर बारिश से बचने का प्रयास करते रहे। मंच पर भी बारिश का पानी एकत्रित हो गया। बार-बार आयोजक कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित तरीके से बैठने के लिए आग्रह करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें