फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज से 3 दिन प्रभावित रहेगा रेलमार्ग, शेड्यूल देख करें यात्रा

Wed, 25 Feb 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। दिल्ली मंडल में रेलवे विभाग वीरवार से तीन दिन के लिए घेवर-बहादुरगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 55 पर आरसीसी स्लैब लॉन्चिंग का कार्य करेगा। इस दौरान पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट, डायवर्ट और रेगुलेट होंगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस ब्लॉक का सबसे अधिक असर जाखल, टोहाना, जींद, रोहतक, दिल्ली और आसपास के रूटों पर पड़ेगा। यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए विभाग ने प्रभावित ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल ने यात्रियों से कहा कि यात्रा से पहले एनटीईएस ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 से जानकारी अवश्य लें। ब्लॉक के कारण दैनिक यात्रियों और परीक्षार्थियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए यात्रा से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करना उचित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

27 फरवरी : जींद-दिल्ली (54034), दिल्ली-शामली (54057)

28 फरवरी : नई दिल्ली-रोहतक (14323), रोहतक-नई दिल्ली (14324), जींद-नई दिल्ली (64912), नई दिल्ली-जींद (64915), शामली-दिल्ली (54058), दिल्ली-जींद (54031), जींद-दिल्ली (64931, 64932, 54032), दिल्ली-जाखल (54035), दिल्ली-नरवाना (54033)
विज्ञापन
विज्ञापन


आंशिक रूप से चलेंगी ये ट्रेनें

14732 बठिंडा-दिल्ली: केवल रोहतक तक

14731 दिल्ली-बठिंडा: रोहतक से रवाना

12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर और 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली: रोहतक से शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट

54036 जाखल-दिल्ली: केवल जींद तक

14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट और 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़: दिल्ली-सोनीपत-गोहाना-जींद मार्ग से डायवर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें