फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: जिला राजस्व अधिकारीकार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, फसलों के मुआवजा वितरण संबंधी रिपोर्ट ली

Thu, 18 Apr 2024 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पिछले दिन रतिया हलके के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी मुआवजा वितरण नहीं होने का मामला रखा गया था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्यों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से मुआवजा वितरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
फतेहाबाद लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने रेड की। टीम के साथ गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए फसलों के मुआवजा की वितरण संबंधी रिपोर्ट ली गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसानों की ओर से बार-बार फसल मुआवजा नहीं देने की शिकायतों को लेकर यह रेड संबंधी कार्रवाई की गई है। पिछले दिन रतिया हलके के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी मुआवजा वितरण नहीं होने का मामला रखा गया था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्यों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से मुआवजा वितरण की जानकारी ली। इसके अलावा तहसीलदारों के अकाउंट की जानकारी भी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें