फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राज्यस्तरीय आरडीडी बैंडी ऑफ आइस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रही फतेहाबाद की टीम

Thu, 18 Apr 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राज्यस्तरीय आरडीडी बैंडी ऑफ आइस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण।
विज्ञापन
फतेहाबाद। दूसरी हरियाणा राज्यस्तरीय आरडीडी बैंडी ऑफ आइस प्रतियोगिता का आयोजन फतेहाबाद के अपेक्स स्कूल स्थित रॉयल स्केटिंग ग्राउंड में किया गया। इस चैंपियनशिप में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ इंडियन रिंगिट संघ के प्रधान गुरबेअंत सिंह, आशीष पूनिया व इंडियन कनौली संघ के प्रधान नंद सिंह कोहली ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलते हुए प्रतियोगिता में अपना बेस्ट परफार्मेंस देने के लिए प्रोत्साहित किया। हरियाणा बैंडी संघ के महासचिव प्रमोद कौशिक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

हरियाणा बैंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष जयभगवान शर्मा ने कहा कि खेलों से जहां हम अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकते हैं, वहीं आजकल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर युवा अपना भविष्य भी उज्ज्वल बना सकते हैं। आइस बैंडी खेल को अब हरियाणा ही नहीं पूरे देश में पसंद किया जाने लगा है। इस खेल के प्रति देश के युवाओं में काफी रुचि बढ़ी है। पहले यह गेम सिर्फ यूरोपीय देशों में खेला जाता था लेकिन अब भारत सहित विश्व के अनेक देशों में इस खेल ने अपनी जगह बना ली है। भारत में खेलो इंडिया व वर्ल्ड गेम्स में भी इसे शामिल किया गया है। समापन समारोह में गुरिंदर सिंह, गौतम कंबोज, राखी शर्मा, अंशुल चराईपौत्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब फतेहाबाद की टीम ने जीता जबकि रोहतक ने दूसरा स्थान तथा हिसार जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रमोद कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ी आगामी 10 से 12 मई को गोवा के पंजिम में होने वाली छठी राष्ट्रीयस्तरीय बैंडी फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न जिलों के प्रशिक्षक, सचिव व अध्यक्ष, रोहतक से ज्योति शर्मा, सोनिया देवी, कमलेश कुमारी, प्रवीण कुमार, हिसार से पावेल, संदीप कुमार, सुनील कुमार, सोनीपत से आशीष कुमार आदि अपनी टीमों के साथ पहुंचे। प्रतियोगिता के आयोजन में फतेहाबाद के प्रमुख स्केटिंग कोच कृष्ण कौशिक, आदित्य शर्मा, विशू कुमार, कुलदीप सिंह, मोहित कुमार, तुषार कुमार, रोमी मिल तथा जरनैल सिंह का भी विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें