शहर के रेलवे रोड व अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध डेयरियों में जाकर सैंपल भरे। इस कार्यवाही के चलते दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा जिसके चलते अनेक डेयरी संचालक अपनी दुकानें बंद करके चले गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंबेडकर चौक की ग्रोवर डेयरी से 4 व रेलवे रोड की भारत डेयरी से 5 सैंपल लिए जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सैंपल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र पूनिया, सीएम उड़नदस्ते के इंचार्ज राजबीर सिंह की टीम की सबसे पहले शहर के रतिया रोड स्थित ग्रोवर डेयरी में पहुंची। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान में रखे घी, मक्खन, दूध, दही व अन्य वस्तुओं की जांच की। विभाग के अधिकारियों ने ग्रोवर डेयरी से घी, दूध व दही के सैंपल लिए। उस उपरांत टीम ने रेलवे रोड स्थित भारत डेयरी में से दूध, दही, घी, मक्खन व पनीर सहित 5 सैंपल लिए। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र पूनिया व इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के पास मिलावटी घी, दूध व अन्य सामान बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थी जिसके तहत उनकी टीम ने 9 सैंपल लिए हैं।