राहगीरी कार्यक्रम में रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे ।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सावन का महीना उत्साह व खुशियों भरा होता है जिसमें महिलाएं सभी दुख भुला कर खुशियों का आनंद उठाती हैं। यह बात एसपी विजय प्रताप सिंह ने पपीहा पार्क में तीज स्पेशल राहगीरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाओं ने झूला झूल कर व नाच गाकर तीज पर्व की परंपरा की भूमिका को अदा किया।
एसपी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तीज त्योहार हरियाली का प्रतीक है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। खेलकूद हमारी संस्कृति का प्रतिक है युवाओं को चाहिए कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन मे खेलों को अपनाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राहगीरी कार्यक्रम मे शुगर और बीपी का निशुल्क शिविर लगाया जिसमे करीब 150 लोगों ने अपने शुगर व बीपी की जांच करवाई। कार्यक्रम में दी ओलिव स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ एक नाटक के माध्यम से लोगों को हैपेटाइटिस बी (काला पीलिया) बीमारी होने तथा इससे बचाव के बारे लोगों को जागरूक किया। एक बच्ची पल्लवी शर्मा ने बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ गीत को माध्यम से सबका मन मोह लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने एक नाटक के माध्यम से लड़की को पढ़ाने बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम मे बैडमिंटन, रस्सा-कशी, क्रिकेट, वॉलीबाल आदी खेलें के साथ साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन दर्शन नागपाल, थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र कंबोज, यातायात प्रभारी रामधन, आईसीडीएस राजबाला, एमसी डब्ली ग्रोवर, किट्टू बजाज, हाकी कौच राजबाला, एएसआई वेदपाल, एएसआई रिसाल सिंह, मनदीप योगी और मंच संचालक राजेस मोगा सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।