फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जन्मतिथि सत्यापन का संदेश देख क्रीड कार्यालय में लग गई कतार

Sat, 27 Jun 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
क्रीड विभाग के कार्यालय में पहुंचे नागरिक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण की ओर से सभी पेंशन पात्र नागरिकों के जन्मतिथि सत्यापन के संदेश भेजे जाने के बाद क्रीड विभाग कार्यालय में भीड़ बढ़ गई है। संदेश मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचकर अपनी जन्मतिथि का सत्यापन करवा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण ने सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में कुल 2,07,926 पेंशन पात्र नागरिक चिन्हित हैं। अब तक लगभग 4,000 नागरिकों ने जन्मतिथि सत्यापन के लिए आवेदन किया है जिनमें से करीब 500 नागरिकों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इस माह तक सभी पात्रों का उम्र सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा।
क्रीड विभाग मुख्यालय की ओर से ऐसे नागरिकों को संदेश भेजे जा रहे हैं जो विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इनमें बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शामिल है।
विज्ञापन

-
जन्मतिथि ऐसे कराएं सत्यापित
जन्मतिथि सत्यापन प्रक्रिया के लिए नागरिक पहचान पत्र पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं या शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा एडीसी कार्यालय के क्रीड विभाग में जाकर ऑफलाइन भी दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, 10वीं की अंकतालिका, 2019 तक का मतदाता पहचान पत्र और पासपोर्ट या पेंशन भुगतान आदेश जैसे दस्तावेज मान्य होंगे। यदि इनमें से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होता है तो अंतिम निर्णय एडीसी द्वारा लिया जाएगा।

मेरे मोबाइल फोन में 22 जून को जन्मतिथि सत्यापन करवाने का संदेश प्राप्त हुआ है। इसके लिए मुझे सुबह करीब घंटा तक क्रीड विभाग के कार्यालय की लाइन में लगना पड़ा। पहचान पत्र से संबंधित रिक्वेस्ट लगा दी है।
- बलबीर, निवासी फतेहाबाद।
-
मेरी बुढ़ापा पेंशन लागू नहीं हो पा रही है। इसके बारे में जब क्रीड विभाग के कार्यालय में पहुंचकर जानकारी ली तो बताया गया है आपकी जन्मतिथि सत्यापित नहीं है। अब जन्मतिथि सत्यापित होगी तभी बुढ़ापा पैंशन का लाभ मिल पाएगा।
- निरंजन, निवासी टोहाना।

मेरे मोबाइल फोन में संदेश आया है कि मात्र 30 दिनों में अपनी जन्मतिथि सत्यापित करवा लें। अगर नहीं करवाए तो मिलने वाले लाभ बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि मेरे पास पहचान पत्र और स्कूल प्रमाण पत्र सभी कागजात पूरे हैं।
- महाबीर, निवासी भट्टू कलां।
:: जिन लोगों की जन्मतिथि सत्यापित नहीं है उनके मोबाइल फोन पर लगातार मैसेज भेजे जा रहे हैं और सभी से अपील है कि वे जन्मतिथि सत्यापन का काम जल्द पूरा करवा लें। इसके लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया है। ताकि किसी भी लाभार्थी को योजना से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, प्रोग्रामर, क्रीड विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें