फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 93 हजार बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा

Sat, 27 Jun 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. विवेक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियोरोधी खुराक दी जाएगी। सिविल सर्जन डाॅ. बुधराम ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब कोई भी पात्र बच्चा इस जीवन रक्षक खुराक से वंचित न रहे। डाॅ. बुधराम ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ निर्माण स्थलों, झुग्गी-झोपड़ियों तथा प्रवासी परिवारों के बच्चों तक भी अभियान की पूरी पहुंच सुनिश्चित की जाए ताकि जिले का प्रत्येक पात्र बच्चा पोलियो रोधी खुराक प्राप्त कर सके।
सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की कि वे पोलियो उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियोरोधी खुराक की दो बूंद अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन


600 टीमें के साथ तीन दिन चलेगा अभियान
डाॅ. बुधराम ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में पांच वर्ष तक की आयु के लगभग 93 हजार बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पूरे जिले में 600 पोलियो बूथ, मोबाइल टीमें व ट्रांजिट टीम स्थापित की गई हैं जिनमें 2800 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बूथों के अतिरिक्त बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, निर्माण स्थलों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को विशेष रूप से चिह्नित कर वहां सघन निगरानी एवं विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें