फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल, स्कूल बस हुई खराब तो विद्यार्थियों को लगाना पड़ा धक्का

Tue, 12 May 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पंचायत भवन के पास स्कूल बस को धक्का लगाते हुए बच्चे स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में पंचायत भवन के पास आरटीए कार्यालय से मात्र 100 मीटर दूरी पर मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल की बस अचानक खराब हो गई। चालक ने बस स्टार्ट करने का प्रयास किया मगर जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो विद्यार्थियों से से धक्के लगवाए गए। इसके बावजूद बस नहीं चल सकी। बच्चों से धक्के लगवाते हुए की वीडियो मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


निजी स्कूल की बस लेकर ड्राइवर बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पंचायत भवन के पास बस बीच सड़क में खराब हो गई। बस में काफी बच्चे सवार थे। बस बंद होने के बाद चालक ने कुछ बच्चों को नीचे उतार दिया। इसके बाद बच्चों, एक महिला व दो पुरुषों ने बस को धक्का लगाया। सड़क के दूसरे तरफ खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

-

कई चालान हो चुके उक्त बस के

बच्चों को ला रही जो बस खराब हुई है परिवहन विभाग के ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार उसके पहले कई बार चालान हो चुके हैं। उनमें से दो चालान ऐसे जो कि अभी बकाया हैं। इनमें एक 31 हजार रुपये का जबकि दूसरा चालान 11 हजार रुपये का है।
विज्ञापन


-

प्रशासन की निगरानी पर सवाल

जिले में करीब 250 निजी स्कूल है और इन स्कूलों की करीब 1100 बसें हैं। पिछले दिनों कनीना में जब हादसा हुआ था तो बड़े स्तर पर परिवहन, ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग ने मिलकर स्कूल बसों की चेकिंग की थी। काफी स्कूल बसों में अनियमितताएं मिली थी लेकिन इसके बाद से प्रशासन की तरफ से खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें