फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब रोडवेज की हड़ताल का जाखल में रहा सीमित असर

Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल। सवारियां लेकर गंतव्य को जाती पंजाब रोडवेज की बस। संवाद
विज्ञापन
जाखल। पंजाब रोडवेज के चालकों और परिचालकों की हड़ताल का हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित जाखल बस स्टैंड पर सीमित असर देखने को मिला। यहां दोनों राज्यों के प्रमुख परिवहन केंद्रों में शामिल जाखल बस स्टैंड से सोमवार को अधिकांश बसों का संचालन सामान्य रहा। हालांकि कुछ रूट प्रभावित होने से यात्रियों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को हड़ताल के बावजूद जाखल से लहरा, पातड़ा, मूनक सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए चलने वाली अधिकांश लोकल बसें निर्धारित समय पर संचालित होती रहीं। बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक प्रभावित दिखाई नहीं दी। ड्यूटी पर मौजूद एक बस चालक ने बताया कि वो आजाद यूनियन तथा सरकारी पक्के कर्मचारी हैं। इसी कारण उन्होंने हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया और नियमित रूप से बसों का संचालन जारी रखा है।
इसके साथ ही यूनियन 25-11 के प्रधान बलकार सिंह ने कहा कि हड़ताल का उद्देश्य कच्चे कर्मचारियों को नियमित करवाना और उन्हें समान काम, समान वेतन का अधिकार दिलाना है। उन्होंने राज्य सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


बसों का संचालन सामान्य रूप से रहा जारी, इंचार्ज
जाखल बस स्टैंड इंचार्ज हरपाल के अनुसार पंजाब की हड़ताल का बस संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि लगभग 20 प्रतिशत बस सेवाएं प्रभावित रहीं जबकि करीब 80 प्रतिशत बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा है। इससे यात्रियों को व्यापक स्तर पर किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें