फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओएसटी अब नई जगह पर होगा शिफ्ट, सिविल सर्जन कार्यालय में बनेगा डीवीएस

Mon, 03 Aug 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सुरक्षा को लेकर नशा मु​क्ति केंद्र का बंद किया गया मुख्य गेट संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चल रहा नशा पीड़ितों का ओएसटी (ओपिओइड सब्स्टिट्यूशन थेरेपी) केंद्र जल्द नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। ओएसटी केंद्र जिला वैक्सीन स्टोर (डीवीएस) की जगह पर बनाया जाएगा जहां केवल ओएसटी मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला वैक्सीन स्टोर को सिविल सर्जन कार्यालय स्थित पॉलिक्लीनिक में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। डीवीएस से जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की सप्लाई होती है। अधिकारियों के अनुसार बेहतर निगरानी और व्यवस्था को देखते हुए डीवीएस की जगह बदली जा रही है।
वर्तमान में डीवीएस नागरिक अस्पताल परिसर में है जहां बिजली आपूर्ति हॉटलाइन से जुड़ी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पॉलिक्लीनिक में भी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की जाएगी ताकि वैक्सीन सप्लाई व्यवस्था प्रभावित न हो। डीवीएस के स्थानांतरण के बाद नशा मुक्ति केंद्र में चल रहे ओएसटी केंद्र को खाली हुई जगह पर लाया जाएगा। इससे ओएसटी मरीजों के उपचार के लिए अलग व्यवस्था उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

-
दाखिल मरीजों के संपर्क में आ रहे ओएसटी के मरीज
नशा मुक्ति केंद्र में चल रहे ओएसटी में 582 मरीज रजिस्टर्ड हैं। ये मरीज रोजाना डॉक्टर व काउंसलर की निगरानी में दवाई लेते हैं। दवा लेने के बाद इन मरीजों को केंद्र में 15 से 20 मिनट के लिए रुकना होता है लेकिन इस दौरान ये मरीज दाखिल मरीजों के संपर्क में आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में दोनों मरीज प्रभावित हो रहे है। ओएसटी को नशा मुक्ति केंद्र से अलग किया जाएगा।
-
नशा मुक्ति केंद्र में अब रहेगा सिर्फ एक तीमारदार
नशा मुक्ति केंद्र के मुख्य गेट अस्पताल प्रशासन ने एक बार फिर से बंद करवा दिया है। ओपीडी गेट से ही दाखिल मरीजों की एंट्री होगी। इसके अलावा मरीज के पास सिर्फ एक ही तीमारदार रहेगा।
-
नशा मुक्ति केंद्र से ओएसटी को डीवीएस की जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। ओएसटी में आने वाले मरीजों को वहां ही डॉक्टर व काउंसलर की सुविधा मिलेगी। डीवीएस को सिविल सर्जन कार्यालय में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें