फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का पंजाब निवासी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। युवक को अध्ययन के लिए विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डेविड अरोड़ा निवासी जिला मोगा, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि पुलिस ने 24 जुलाई को ठाकर बस्ती निवासी साहिल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह स्टडी करने के लिए कनाडा जाना चाहता था। उसके रिश्तेदार ने उसे कोटकपुरा में एक्सप्रेस इमिग्रेशन सर्विस सेंटर चलाने वाले डेविड अरोड़ा से मिलवाया। आरोपी ने उससे 27 लाख रुपये ले लिए और उसे कनाडा भेज दिया।
वहां जाकर उसे पता चला कि उसका वहां यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं हुआ है। इसके बाद वह किसी तरह भारत लौट आया। यहां आकर जब उसने डेविड से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने लौटाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि डेविड ने उसे झूठे केस में फंसवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डेविड को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें