फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए डिवाइडर पर पौधे लगाएगा लोक निर्माण विभाग

Thu, 06 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में डिवाइडर के बीच में से ग्रिल निकालते हुए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी : संवाद
विज्ञापन
रतिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा फतेहाबाद रोड से लेकर बुढलाडा रोड तक शहर में सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए स्टेट हाईवे के बीच में बनाए गए डिवाइडर के ऊपर पौधे लगाए जाएंगे। जिससे शहर की सुंदरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पौधे लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल निकालनी शुरू कर दी है। विभाग के उपमंडल अधिकारी संदीप सचदेवा ने बताया कि पंजाब बॉर्डर से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक स्टेट हाईवे को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में फतेहाबाद रोड पर हैफेड कार्यालय के सामने से लेकर घग्गर नदी के पुल तक रोड को फोरलेन किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के टेंडर में ही पौधे लगाने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा करीबन 4 किलोमीटर तक डिवाइडर में पौधे लगाए जाएंगे उन्होंने बताया कि डिवाइडर के बीच में जो लोहे की पुरानी एंगल व ग्रिल लगी हुई है उसको फिलहाल गोदाम में रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर किसी अन्य जगह उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें