फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग का स्वामी नगर में शिविर, अवैध कनेक्शनों को वैध के लिए आईं सिर्फ 10 फाइल

Wed, 18 Mar 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के स्वामी नगर में लगाए गए ​शिविर में कनेक्शनों की फाइल जांच करते हुए अ​धिकारी स्त्
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को स्वामी नगर में अवैध पेयजल कनेक्शनों को वैध करने के लिए शिविर लगाया। पहले दिन केवल 10 फाइलें जमा हुईं। दिन भर अधिकारी आवेदनों का इंतजार करते रहे। मौके पर जेई बलविंद्र, जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली और कर्मचारी नीरज उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि नगर परिषद सीमा में शामिल कॉलोनियों में पहले अवैध कनेक्शन थे जिनके लिए अब पाइप लाइन डाली गई है। इस प्रक्रिया के तहत विभाग घरों के अवैध कनेक्शनों को वैध कर रहा है। कनेक्शन वैध कराने वाले आवेदकों को विशेष छूट भी दी जा रही है। विभाग ने बताया कि शिविर बुधवार को भी आयोजित रहेगा और इच्छुक नागरिक इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

शिविर का उद्देश्य स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना और अवैध कनेक्शनों को नियमित प्रणाली में लाना है। शिविर में आवेदकों को कनेक्शन प्रक्रिया, शुल्क और नियमों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे समय पर आवेदन करें
विज्ञापन


-



रोड कट की दी गई है छूट







जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से फिलहाल रोड कट शुल्क में छूट दी गई है। ऐसे में इस योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को करीब छह से आठ हजार रुपये तक की सीधी बचत होगी। यदि कैंप के बाद कनेक्शन लिया जाता है तो उपभोक्ताओं को नौ से 11 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ सकते हैं। कैंप में कनेक्शन की फीस 1550 रुपये निर्धारित की गई है। यदि कोई उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करने में असमर्थ है तो उसे आसान किश्तों में भी भुगतान की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत उपभोक्ता 15 वर्षों तक प्रति माह 10 रुपये या छह वर्षों तक प्रति माह 25 रुपये बिल के साथ जमा कर सकते हैं।



-







ये दस्तावेज मांगे गए



आवेदक को मकान के मालिकाना हक का प्रमाणपत्र

आधार कार्ड

अन्य पहचान पत्र

परिवार पहचान पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

मकान के बाहर खड़े होकर खिंचवाई गई फोटो का प्रिंट







-



स्वामी नगर में विभाग की तरफ से शिविर लगाकर अवैध कनेक्शनों को वैध किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि शिविर में पहुंचकर अपने अवैध कनेक्शनों को वैध करवा लें। विभाग की तरफ से भविष्य में कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें