फतेहाबाद में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जिला सलाहकार बैठक लेते हुए स्त्रोत जनस्वास्थ्य वि
फतेहाबाद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अब व्हाट्स एप पर भी सीवरेज और पानी संबंधित शिकायतें सुनेगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने नंबर जारी कर दिया है। उपभोक्ता इन नंबरों पर शिकायत कर सकेंगे।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक सरल व सुलभ बनाया गया है। विभाग ने पेयजल की शिकायत निवारण के लिए व्हाट्सएप नंबर 9041741800 जारी किया गया है। इसके अलावा विभाग का टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 पहले से ही उपभोक्ताओं की सेवा में कार्यरत है। फतेहाबाद शहर के लिए व्हाट्सएप नंबर 7404022423 पर शिकायत दर्ज की जा सकती हैं।
ऐसे करनी होगी शिकायत
जारी किए व्हाट्स एप नंबर पर उपभोक्ता अपनी शिकायतें लिखित संदेश, फोटो या वीडियो के माध्यम से सीधे दर्ज करवा सकते हैं। विभागीय अधिकारी संबंधित समस्या पर संज्ञान लेकर समयबद्ध तरीके से इसका समाधान करेंगे। किसी क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित होती है, पाइपलाइन में लीकेज है या सीवरेज से संबंधित समस्या सामने आती है, तो उपभोक्ता व्हाट्स एप नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
-
आज से महिलाएं भी ढूंढेगी पाइपलाइन लीकेज
जनस्वास्थ्य विभाग ने घरों से पानी के सैंपल लेने और पाइप लाइन लीकेज ढूंढने का काम महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपा है। फतेहाबाद और टोहाना शहर में इसकी शुरूआत शुक्रवार से होगी। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में वीरवार को बैठक ली गई और निर्देश दिए गए।