फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा बहाली की मांग को लेकर पीटीआई का जेल भरो आंदोलन, पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की के बीच 410 ने दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते बर्खास्त पीटीआई व कर्मचारी । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर पिछले दो माह से धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआई (शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक) ने शुक्रवार को अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जेल भरो आंदोलन के तहत 410 शिक्षकों व कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दीं। आंदोलन के दौरान बर्खास्त पीटीआई व पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। सर्वकर्मचारी संघ सहित कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पीटीआई के इस आंदोलन को समर्थन देते हुए गिरफ्तारियां दीं।
विज्ञापन

पिछले 61 दिन से लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे पीटीआई ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू करते हुए रोष मार्च निकाला। इसके बाद रोष मार्च लघु सचिवालय के अंदर पहुंच गया, जहां पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पीटीआई व पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हो गई। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने बीच में आकर पुलिस और कर्मचारी नेताओं शांत किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए पीटीआई लगातार सेवा बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, इसी के चलते शुक्रवार को पीटीआई ने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी, जिसमें अन्य विभागों के सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी भी शामिल थे। इस आंदोलन में सेवा बहाली की मांग को लेकर पीटीआई के परिवार की महिलाएं और बच्चे भी हाथों में बैनर पकड़े नजर आए। इसके बाद 410 बर्खास्त पीटीआई ने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी और पुलिस ने तुरंत मौके पर जमानत देकर उन्हें रिहा कर दिया।
23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा रद्द कराने की मांग
इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ फतेहाबाद के जिला प्रधान भूप सिंह ने बताया कि बहाली की मांग को लेकर बर्खास्त पीटीआई लगातार आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें सर्व कर्मचारी संघ भी उनका साथ दे रहा है। आज पीटीआई के द्वारा जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी गई हैं। पीटीआई की मांग थी कि उनकी सेवा बहाली की जाए और 23 अगस्त को जो सरकार द्वारा पीटीआई का दोबारा परीक्षा लेने की बात कही जा रही है, उस परीक्षा को रद्द किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर पीटीआई के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है और सर्व कर्मचारी संघ उनका साथ दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें