फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। प्रदर्शन कर पुतला फूंकते माकपा कार्यकर्ता। माकपा
विज्ञापन
भूना। महंगाई, पेपर लीक, बढ़ते अपराध और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार को भूना के पुराने बस स्टैंड चौक पर माकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कमेटी सदस्य ओमप्रकाश अनेजा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में पुराना बस स्टैंड चौक पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) जिला सचिव जगतार सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित टैक्स-मुक्त कृषि व्यापार समझौते से भारतीय किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी प्रभावित होंगे। यदि अमेरिकी कृषि उत्पाद बिना शुल्क के भारतीय बाजार में आए तो देश की कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।
उन्होंने इस समझौते का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। जगतार सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी, नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक, प्रीपेड बिजली मीटर योजना, बढ़ते नशे और कानून व्यवस्था को लेकर भी केंद्र व राज्य सरकारों की निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि इन मुद्दों पर जल्द समाधान नहीं किया गया तो माकपा आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें