फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग को लेकर सदर थाने के बाहर दिया धरना

Tue, 21 May 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव पिलछिया में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के किसानों पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज केस को रद्द किए जाने की मांग को लेकर लगाया गया धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता रतिया ब्लॉक प्रधान गुरुप्यार बाड़ा ने की। धरने को संबोधित करते हुए तहसील प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि गांव पिलछिया में करीब 25 किसानों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत सरकार के दबाव में आकर पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

किसान भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर से अपनी मांगों को लेकर सवाल जवाब करने गए थे। मगर वहां पर साजिश के तहत भाजपा के एक कार्यकर्ता ने किसानों से झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद सदर पुलिस ने सरकार के इशारे पर काम करते हुए किसानों पर केस दर्ज कर दिया बल्कि एससी समाज से संबंध रखने वाले किसानों पर भी एससी-एसटी एक्ट लगा दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार किसानों को दबाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मुकदमे रद्द नहीं किए गए तो सदर थाने के बाहर दिया गया धरना आंदोलन का रूप ले लेगा और आने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवारों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें