फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 27 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों द्वारा कानून को ताक में रखकर आमजन की दुकानों में लूटपाट व आगजनी के विरोध में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सीएम से प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग भी गई। इससे पूर्व, क्षेत्रवासियों ने स्थानीय कल्पना चावला पार्क में सर्वसमाज के बैनर तले बैठक की।
विज्ञापन


इस मौके पर आजाद किनरा ने आरोप लगाया कि जाट आंदोेलन के नाम पर हुई हिंसा के दौरान कानून व्यवस्था का नामो-निशान नहीं था। न ही प्रदेश में प्रशासन नाम की कोई चीज दिखाई दी।

ये रही मांगें
सर्वसमाज के लोगों ने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जिन परिवारों व दुकानदारों को इस तबाही में नुकसान हुआ है सरकार उनके परिवारों को उचित मुआवजा दे तथा उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


क्या बोले एसडीएम
एसडीएम सतीश कुमार ने कहा कि सर्वसमाज ने उन्हें सीएम के नाम जो ज्ञापन दिया है उस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सीएम तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर आजाद किन्नरा, ईश सरना, दीपक अरोड़ा, राजेंद्र ठकराल, राजेंद्र बल्ली, पवन गिरधर, कुश भार्गव, संजय मेहता, जोनी मेहता, सतीश मदान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें