फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कर मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन 13 को

Fri, 01 Aug 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अमेरिका के साथ करमुक्त व्यापार समझौता न करने व अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 13 अगस्त को रोष प्रदर्शन करेगा। जिले से किसान-मजदूर उपायुक्त कार्यालय के बाहर इकट्ठा होंगे और प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की उपायुक्त कार्यालय पार्क में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता किसान यूनियन एकता उग्राहां जिला प्रधान निर्भय सिंह ने की। बैठक के बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भी सौंपा गया। किसान नेता जगतार सिंह ने प्रदर्शन के माध्यम से बिजली का निजीकरण और प्रीपेड मीटर नीति रद्द करने, सभी परिवारों को हर माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बुढ़ापा पेंशन 10 हजार रुपये प्रति माह करने के अलावा अन्य मांगें उठाई जाएंगी। इसके अलावा 26 नवंबर को किसान आंदोलन की 5वीं बरसी पर संयुक्त किसान मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगा।
इस दौरान किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त, बीकेयू एकता उग्राहां राज्य सचिव अजय सिधानी, उत्तम सिंह तलवाड़ी, बंटी कासमपुर, बीकेयू घासीराम के जिला प्रधान लाभ सिंह, बीकेयू खेती बचाओ के जिला प्रधान राजिंद्र सिंह चहल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें