फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भिरड़ाना में आबादी क्षेत्र में कचरा शेड बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

Mon, 01 Apr 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में धर्मशाला और आबादी क्षेत्र में कचरा शेड बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कचरा शेड बनाने का विरोध करते हुए लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीण मलकीत सरारी, काला सिंह, सोना सिंह, ओमप्रकाश, शगनलाल, प्रेम कुमार, नंदलाल, जंगीर सिंह, श्यामलाल, लखविंद्र, देशराज आदि ने बताया कि काफी सालों से काताखेड़ी रोड पर धर्मशाला बनी हुई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सरपंच प्रतिनिधि ने धर्मशाला के आगे की जगह यह कहकर समतल करवा दी कि यहां पर बस स्टैंड के लिए क्यू शेल्टर बनाया जा रहा है। इस जगह निर्माण कार्य शुरू होने के तीन दिन बाद उन्हें पता लगा कि यहां पर कचरा शेड बनाया जा रहा है। कचरा शेड बनाए जाने का विरोध करने के चलते काफी दिन से काम बंद है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बीडीपीओ अनिल बिश्नोई को गांव में और जगह भी बताई थी। जहां पर कचरा शेड बनाया जा सकता है। मगर सरपंच प्रतिनिधि ने इसी जगह की हठ की हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी प्रोजेक्ट जनता की भलाई के लिए लगाती है, लेकिन जब ग्रामीण इस जगह का विरोध कर रहे हैं तो अधिकारियों को इस जगह को बदल देना चाहिए। इस बारे में कुछ दिन पहले ग्रामीण विधायक लक्ष्मण नापा से भी मिले थे। विधायक नापा ने भी मामले को सुलझाने के आदेश अधिकारियों को दिए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर कचरा शेड यहां बनाया जाता है तो वह लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को वोट नहीं करेंगे।
-
:: इस मामले में काम रोकने वाले लोगों और सरपंच को बुलाया गया है। जल्द ही मामले को सुलझा दिया जाएगा। सरपंच और ग्रामीणों को शांतिपूर्ण तरीके से रहने का निवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल बिश्नोई, बीडीपीओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें