फतेहाबाद। पुलिस विभाग ने नशा तस्करी में शामिल दो और तस्करों की संपत्ति जब्त कर दी है। ये संपत्ति सीधे तौर पर नशा तस्करी से कमाए गए पैसे से खरीदी गई थी। इस कार्रवाई के दौरान 46 की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। पहले विभाग द्वारा सात नशा तस्करों की संपति जब्त की जा चुकी है।
कार्रवाई से पहले टीमें तस्करों की संपत्तियों की फोरेंसिक जांच और वैधानिक मूल्यांकन करती है। इसके बाद सभी दस्तावेज और साक्ष्य तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाती है। प्राधिकरण से अनुमति के बाद कानूनी रूप से संपत्ति जब्त की जाती है।
इन पर हुई कार्रवाई
- रिसाला, निवासी कोलगढ़, जिला फतेहाबाद
- केस : थाना सदर फतेहाबाद
- जब्त संपत्ति : रिहायशी मकान व एक कार
- कुल जब्ती 34 लाख
-
2. जनक सिंह उर्फ जनकी, निवासी ढाणी नूरपुर दिवाना, जिला फतेहाबाद
- केस : थाना सदर टोहाना
- जब्त संपत्ति : दो कार, एक स्कूटी
- कुल जब्ती : 12 लाख
-
पुलिस विभाग पहले इन सात तस्करों पर कर चुका कार्रवाई
- विनोद कुमार निवासी खाबड़ा कलां
- महंगा सिंह, बदलपुर, पटियाला (पंजाब)
- महेन्द्र उर्फ मिन्टू निवासी लोहाखेड़ा
- बबलू निवासी गुरुनानकपुरा, फतेहाबाद
- नछत्तरो निवासी नन्हेड़ी
- हरपाल कौर, निवासी बाबा बूटा शाह बस्ती, टोहाना
- देवेंद्र उर्फ काला निवासी मुस्सेअहली सदर
-
नशा तस्करों को चेतावनी है कि सावधान हो जाओ अगली बारी तुम्हारी हो सकती है। लोगों से भी अपील है कि नशा तस्करी की सूचना पुलिस को दें ताकि उन पर शिकंजा कसा जा सके।
-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।