फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल में दिक्कत, दोपहर बाद अपलोड हुए दस्तावेज, टोल फ्री नंबर भी रेंज से बाहर

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बेशक शुरू कर दिए हैं लेकिन पोर्टल में दिक्कत विद्यार्थियों को परेशान कर रही है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान मंगलवार को भी पोर्टल में दिक्कत रही। सुबह विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन कर रहे थे तो दस्तावेज अपलोड नहीं हो रहे थे। दोपहर दो बजे बाद पोर्टल ने सही काम करना शुरू किया और दस्तावेज अपलोड हुए।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार की तरह मंगलवार को भी पोर्टल की स्पीड कम रही। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को काफी इंतजार करना पड़ा। जिले में 9 महाविद्यालय हैं, जहां पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें पांच सरकारी महाविद्यालय है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार आवेदन के लिए सिर्फ 8 दिन का समय दिया है। दो दिन बीतने के बाद अब 6 दिन शेष रह गए हैं। विद्यार्थी आठ अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 12 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी होगी। महाविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अगर कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। विभाग द्वारा 18001802133 टोल फ्री नंबर जारी कर रखा है। जब विद्यार्थी इस पर कॉल करते हैं तो संपर्क नहीं हो पा रहा है।
महाविद्यालयों में आज से वेरिफिकेशन शुरू
ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन भी बुधवार से शुरू हो सकती है। संबंधित कॉलेज दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करेंगे। जांच के दौरान अगर किसी में कमी मिलती है तो विद्यार्थी को मैसेज भेजा जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी आपत्ति को ठीक करवा सकेगा।
विज्ञापन

द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हुए प्रमोट
उच्चतर शिक्षा विभाग ने द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया है। विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के प्रिंसिपल राजेश मेहता का कहना है कि मंगलवार से दस्तावेजों की वेरिफिकेशन शुरू होनी थी लेकिन लिंक नहीं आया। उम्मीद है बुधवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें