फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शाम सात बजे शुरू हुई भट्टू के लिए निजी बस की सुविधा

Mon, 12 May 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद बस डिपो।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शाम के समय भट्टू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब शाम 7 बजे फतेहाबाद से जयपुर जाने वाली निजी बस भट्टू तक यात्रियों को लेकर जाएगी। इससे लोग ऑटो और अन्य वाहन संचालक की मनमानी का शिकार नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शाम 6 बजे के बाद भट्टू या अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए बस की सुविधा नहीं थी। ऐसे में यात्रियों को ऑटो या फिर अन्य वाहन संचालकों के भरोसे रहने पड़ता था। इस असुविधा के चलते सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को झेलनी पड़ती थी जो काम या अन्य जरूरी कार्यों से फतेहाबाद आते थे और शाम को अपने घर भट्टू लौटना चाहते थे।
सार्वजनिक वाहन नहीं मिलने के कारण या तो उनको घर से किसी को बुलाना पड़ता या फिर ऑटो चालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ता था। ऑटो चालक रात के समय यात्रियों से भट्टू तक जाने के लिए कई गुना ज्यादा किराया वसूलते, जिससे उन पर आर्थिक भार पड़ता था। भट्टू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की ओर से लंबे समय से शाम के समय भट्टू के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। जयपुर जाने वाली निजी बस फतेहाबाद से शाम 7 बजे रवाना होगी और भट्टू होते हुए आगे जाएगी।
विज्ञापन

पहले सवारी बैठाने की नहीं थी इजाजत

- फतेहाबाद से जयपुर जाने वाली निजी बस को भट्टू तक सवारियां बैठाने पर रोक थी। जिस कारण रात के समय यात्रियों को काफी दिक्कत होती। अब जयपुर जाने वाली बस संचालक को भट्टू तक सवारियां बैठाने के आदेश मिल गए हैं, जिससे इस रूट के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। उक्त बस के संचालक ने दावा कि उन्हें फतेहाबाद डिपो से भट्टू तक सवारियां बैठाने की इजाजत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें