फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धुंध के कारण निजी बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, 10 सवारियों को लगी चोट

Mon, 18 Nov 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया टोहाना रोड पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस।
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड पर गांव नथवान के पास धुंध के कारण सोमवार को निजी बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे बस में सवार करीब 10 सवारियों को मामूली चोटें आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक रिंकू के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार निजी बस सोमवार सुबह टोहाना से फतेहाबाद जा रही थी। गांव नथवान के पास जीरी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई। इससे बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में आगे बैठी हुई करीब 10 सवारियां भी घायल हो गईं। घायल होने वालों में टोहाना निवासी सुभाष, धारसूल निवासी कुलवंत, लवप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, बागा बाई, शीशपाल शामिल रहे।
घायल सवारियों को शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वही कुछ सवारियों को हल्की खरोंच भी आई। बस चालक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान रोड के ऊपर काफी लंबा जाम भी लग गया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया गया और बस चालक के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें