डीएवी स्कूल के प्राचार्य पर एक शिक्षिका ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर प्राचार्य का कहना है कि उनको फंसाने की साजिश रची जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में टिब्बा कॉलोनी में रहने वाली डीएवी कॉलेज की अध्यापिका ने बताया कि चार-पांच माह से कॉलेज के प्राचार्य संजय चुघ के व्यवहार से काफी परेशान थी। आरोप है कि संजय चुघ उसके प्रति बुरी नीयत रखता था। बीते दिनाें जब संजय ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
अध्यापिका ने शिकायत में बताया कि प्राचार्य संजय चुघ ने उससे संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब प्राचार्य के इस बरताव का विरोध किया तो वह गाली गलौज पर उतर आया।
अध्यापिका ने इस घटनाक्रम के जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के सहयोग से अध्यापिका ने इसकी शिकायत रतिया पुलिस को दी। पुलिस ने अध्यापिका की शिकायत पर प्राचार्य संजय चुघ के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 354, 294, 509 के तहत केस दर्ज मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोप निराधार
प्राचार्य संजय चुघ ने कहा कि उस पर झूठे आरोप मढ़े जा रहे हैं। उन्होंने फंसाने की साजिश रची जा रही है। शीघ्र्र ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
एक गुत्थी सुलझी नहीं कि फंस गए
मालूम हो कि प्राचार्य संजय चुघ पर कुछ दिन पहले गांव चंदोखुर्द के पास कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था। इस मारपीट में घायल हुए संजय चुघ ने युवकों पर 43 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया था।
पुलिस अभी यह गुत्थी सुलझा नहीं पाई थी कि प्राचार्य के खिलाफ स्कूल की ही अध्यापिका ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
अध्यापिका की शिकायत पर प्राचार्य संजय चुघ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जुगल किशोर, थाना प्रभारी