फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी रचाने के बाद युगल ने दे दी जान

Sat, 30 Aug 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव समैण के एक खेत में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को दुल्हन की पोशाक में एक युवती का शव मिला जबकि उसके पास ही पड़े युवक की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन


गांव के ही दोनों युवक और युवती को इस अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जबकि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने इत्तफाकन मौत की कार्रवाई की है।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के डर से दोनों ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।    

गांव समैण के खेत में ग्रामीणों को सुबह एक युवक और युवती पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर टोहाना के तहसीलदार हरिओम बिश्नोई और थाना सदर एसएचओ मौके पर पहुंचे। युवक की सांसें चल रही थीं जबकि युवती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर युवक को टोहाना के सरकारी अस्पताल भेजा गया, लेकिन  अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की भी सांसें उखड़ चुकी थीं।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार रात दोनों ने समाज और परिवार से छिपकर शादी रचाई और फिर जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े के शवों पर चोट का कोई निशान नहीं था। युवती शादी की चूड़ियां और मंगलसूत्र पहने थी। दोनों के परिजनों ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक बीरा की उम्र 18 साल जबकि युवती संतोष की उम्र 20 साल थी।
विज्ञापन


गांव समैण से हमें सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती के शव खेत में पडे़ है। मौके पर पहुंचने पर देखा तो युवक की सांसें चल रही थीं जबकि युवती की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर न मिलने पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।  प्रदीप कुमार, प्रभारी, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें