फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भुगतान अनुमोदन समिति की पहली बैठक में ही नहीं आए प्रधान-उपप्रधान, सदस्य गिल्होत्रा अकेले फाइलें देख लौटे

Mon, 01 Apr 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को भुगतान अनुमोदन समिति की पहली बैठक बुलाई गई। लेकिन इस बैठक में कमेटी सदस्य नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा नहीं पहुंचे। कमेटी सदस्य रमेश गिल्होत्रा बैठक में पहुंचे और करीब 15 मिनट इंतजार के बाद अधिकारियों ने विकास कार्यों से संबंधित फाइलें कमेटी सदस्य रमेश गिल्होत्रा के सामने पेश की।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य गिल्होत्रा फाइलें देखकर वापस लौट गए। पेमेंट अप्रूवल को लेकर कमेटी सदस्य प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा की सहमति भी जरूरी थी। इसके चलते विकास कार्यों की पेमेंट को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया।
हालांकि नगर परिषद कार्यालय की तरफ से बैठक को लेकर प्रधान और उपप्रधान को फोन किया गया। प्रधान ने फोन नहीं उठाया तो उपप्रधान सविता टुटेजा ने खुद को शहर से बाहर बताया। नगर परिषद में अब दोबारा से बैठक बुलाई जाएगी। हालांकि नगर परिषद अधिकारी इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजेंगे। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, एमई और जेई भी मौजूद रहे। पेमेंट अप्रूवल कमेटी में प्रधान, उपप्रधान, संबंधित वार्ड पार्षद और हाउस द्वारा चुना गए पार्षद सदस्य को शामिल किया गया है। पार्षद सदस्य रमेश गिल्होत्रा को 6 फरवरी को एक साल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

-
दो माह में पहली बैठक बुलाई, नहीं चढ़ी सिरे

नगर परिषद कार्यालय में करीब दो माह बाद भुगतान अनुमोदन समिति की बैठक बुलाई गई, जो कि सिरे नहीं चढ़ी है। जबकि माह में तीन बार बैठक बुलाना जरूरी है। जिसमें विकास कार्यों से संबंधित बिलों पर मंथन करके भुगतान किया जाना है। लेकिन खींचतान के लिए बैठकें सिरे नहीं चढ़ रही है।

प्रधान बिलों को लेकर उठा सकते हैं मुद्दा
नगर परिषद में भुगतान अनुमोदन समिति की अगर दोबारा बैठक होती है और उसमें प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची शामिल होते हैं तो वह बिलों को लेकर मुद्दा उठा सकते हैं। नगर परिषद प्रधान विकास कार्यों को लेकर पहले भी मुद्दा उठा चुके हैं और गड़बड़ी के आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन


भुगतान अनुमोदन समिति की बैठक थी लेकिन मैं चुनाव प्रचार में रतिया गया हुआ था। इसी वजह से बैठक में नहीं आ पाया।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें