फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे : डीसी

Wed, 16 Jul 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर देना है।
विज्ञापन

इस योजना के माध्यम से जिले के युवाओं को उनके हुनर के अनुसार देश की नामी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत देशभर की टॉप 500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इनमें 71 कंपनियां हरियाणा में कार्यरत हैं। इन कंपनियों में प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 12 माह तक 5000 रुपये मासिक भत्ता भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत पात्रता के आधार पर युवाओं को स्थायी रोजगार का भी अवसर मिलेगा। 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक व कंप्यूटर डिप्लोमा धारक युवा इस योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें