फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दाल की खौलती कड़ाही में गिरा पुजारी का बेटा, हालत नाजुक

Sun, 04 May 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अनुराग उर्फ गोलू 
विज्ञापन
भूना। दाल की खौलती कड़ाही में गिरने से पुजारी का बेटा झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

नेहरू पार्क के पास स्थित श्रीनवदुर्गा मंदिर में रविवार को भजन-कीर्तन और भंडारे की तैयारी की गई। इसी दौरान पुजारी पंडित राजेंद्र शास्त्री का 16 वर्षीय बेटा अनुराग उर्फ गोलू दाल की खौलती कड़ाही में गिर गया। इससे उसके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया।
उसे तुरंत भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के लिए रेफर किया लेकिन वहां भी सुधार नहीं हुआ। इसलिए उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना से मंदिर परिसर में शोक छा गया। कई श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताकर बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। भविष्य में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें