फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओटी रिकवरी रूम 10 दिन में करें तैयार, डीसी बोले- मैं फिर आऊंगा चेक करने

Wed, 27 May 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने डीसी डॉ. विवेक भारती बुधवार को तीसरी बार पहुंचे। कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि कंगारू मदर केयर (केएमसी) यूनिट और ऑपरेशन थिएटर का रिकवरी रूम 10 दिन में हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय कर गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाना जरूरी है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
डीसी ने अस्पताल की ओपीडी, जच्चा-बच्चा वार्ड, आपातकालीन वार्ड, प्रसूति विभाग, चिकित्सकों के कक्ष तथा आयुष एवं होम्योपैथिक केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और दवा वितरण प्रणाली की समीक्षा की।उन्होंने अस्पताल परिसर से अनुपयोगी सामान हटाने और स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने, खराब उपकरण बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें