फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, शहर में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए

Thu, 05 Mar 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर में ​​​स्थित बिजली निगम का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है। इसको देखते हुए बिजली निगम ने शहर की विद्युत व्यवस्था को सुधारने करने के लिए कमर कस ली है। उपभोक्ताओं को निर्बाध और बिना किसी अघोषित कट के बिजली मिले, इसके लिए निगम की ओर से ढांचागत सुधार पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


निगम के कर्मचारियों का दावा है कि इस बार लोड बढ़ने की स्थिति में भी ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। शहर में बढ़ते नए उपभोक्ताओं को देखते हुए बिजली निगम ने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। फिलहाल पूरे शहर में 2345 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। उपभोक्ता मांग में वृद्धि के कारण हाल ही में 12 नए ट्रांसफार्मर अलग-अलग क्षेत्रों में लगाए गए हैं, ताकि मुख्य ट्रांसफार्मर पर बोझ कम किया जा सके और ओवरलोडिंग की समस्या को खत्म किया जा सके।





600 किलोवाट के नए लगे ट्रांसफार्मर

निगम ने बिजली व्यवस्था में सुधार करने के साथ, शहर के सिस्टम में कुल 600 किलोवाट अतिरिक्त बिजली खपत की क्षमता विकसित की है। इससे पुरानी लाइनों पर लोड कम होगा और भविष्य की जरूरतों के लिए भी बैकअप तैयार रहेगा। वहीं कई मोहल्लों में जरूरत के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाने व क्षमता बढ़ाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन




मरम्मत का कार्य जारी



बिजली निगम नए उपकरण लगाने के साथ ही पुराने ढांचे को भी सुधारा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुराने और जर्जर हो चुके लगभग 200 ट्रांसफार्मरों को बदला गया है। क्षमता वृद्धि 50 से अधिक ऐसे ट्रांसफार्मर चिह्नित किए गए थे, जिन पर लोड क्षमता से अधिक था। इनकी क्षमता बढ़ाकर अब उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में शहर के अलग-अलग वार्डों में बिजली की लाइनों, जंपरों और इंसुलेटर की मरम्मत का कार्य जारी है। पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी की जा रही है ताकि आंधी-तूफान के दौरान फाल्ट न हों।



अघोषित कटों से मिलेगी मुक्ति



निगम का मुख्य लक्ष्य गर्मी के पीक सीजन में होने वाले अघोषित बिजली कटों को रोकना है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर जल जाते हैं या तार टूट जाते हैं, जिससे घंटों बिजली गुल रहती है लेकिन इस बार क्षमता विस्तार और समय से पहले की गई मेंटेनेंस से ऐसी घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। अगले कई दिनों तक काम जारी रहेंगे।





:: उपभोक्ताओं से अपील है कि वे बिजली चोरी न करें और अपने स्वीकृत लोड के अनुसार ही उपकरणों का प्रयोग करें। निगम के कर्मचारी हर संभव प्रयास कर रहा है कि इस गर्मी में आपको निर्बाध बिजली मिले। वहीं जिन उपभोक्ताओं का लोड बिजली उपकरणों के अनुसार नहीं है वे अपना लोड बढ़ावा लें।
विज्ञापन


-रविंद्र एसडीओ, शहर उपमंडल बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें