फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लड़कियों में प्रीत और कुलजीत बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 19 Apr 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट द्वारा खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी :संवाद
विज्ञापन
रतिया। गुमटसर एकेडमी के खेल मैदान में रविवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, दौड़, रस्साकशी, हैंडबाल और थ्रोबाल के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर दीपांशु जांगड़ा और भूमित अरोड़ा को लड़कों में व लड़कियों में प्रीत कौर गिल और कुलजीत कौर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


कोच हरदीप सिंह बोला ने बताया कि ओपन वर्ग लड़कियों की प्रतियोगिता के तहत शाॅटपुट में प्रीत कौर, परवाज सैनी, रिंकू रानी ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में खुशी खोखर, रीटा अरोड़ा, गीता रानी, लंबी कूद में कुलजीत कौर, यशिका गोयल, कोमल रायपुर प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।

ऊंची कूद में प्रीत कौर गिल प्रथम, सुखमन कौर द्वितीय और गुरलीन गोयल तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में जसविंद्र कौर, अशिमता, पावनी जैन, 3 किलोमीटर वाक रेस में बख्शनूर, रमनदीप कौर व कुलजीत कौर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में गुमटसर एकेडमी प्रथम और एमके एकेडमी भरपूर दूसरे स्थान पर रही। हैंडबाल में रत्ताखेड़ा पहले व नाहरका मोहल्ला दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


वहीं लड़कों के ओपन वर्ग में गोला फेंक में दीवांशु जांगड़ा, करण व चांदी ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भूमित अरोड़ा प्रथम, युवराज द्वितीय और कुरनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर वाक रेस में कार्तिक, सहज ग्रोवर, दिशान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

800 मीटर दौड़ में दीवांशु जांगड़ा प्रथम, गुरवीर ढिल्लो द्वितीय और भूमित तृतीय रहे। चक्का फेंक में भूमित अरोड़ा, भवनदीप, मयंक और टायर पुश में सहजमीत, प्रभजोत, कबीर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि उदयवीर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर कमेटी सदस्य हरदीप सिंह बोला, छिंदर पाल कौर, इंद्रजीत समरा, अमनदीप, गुरप्रीत, खुशदीप कौर, अजय बेदी आदि मौजूद रहे।

गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट द्वारा खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी :संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें