फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट ने खोली सरकार और इनेलो की पोल : बिश्नोई

Fri, 03 Jun 2016 12:33 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट ने खोली सरकार और इनेलो की पोल : बिश्नोई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आरक्षण आंदोलन पर प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट ने खट्टर सरकार एवं इनेलो नेताओं की कारगुजारी की पोल सबके सामने खोल कर रख दी है। प्रदेश की जनता को समझना चाहिए कि भाजपा और इनेलो नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

उन्हें उम्मीद है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को संजीदगी से लेते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के बाकी बचे पृष्ठों को भी सार्वजनिक किया जाए। बिश्नोई रतिया के गांव अहरवां में सरदार काका सिंह के घर पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

       
-विकास के झूठे ढोल पीट रही भाजपा
  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने के वादे को जुमले में तब्दील करने वाली भाजपा सरकार में महंगाई की मार से गरीब और आम जनमानस बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। पिछले दो साल में सर्विस टैक्स में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

किसान आत्महत्या कर रहे हैं और भाजपा फिल्मकारों को बुलाकर विकास के झूठे ढोल पीट रही है। एक ओर बढ़ती कीमतें, वहीं दूसरी ओर आर्थिक मंदी की वजह से बढ़ती बेरोजगारी तथा कृषि में होते लगातार घाटे से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले एक माह में तेल के दामों में तीसरी बार बढ़ोतरी करते हए पेट्रोल 2.58, डीजल 2.26 तथा गैस सिलेंडर 21 रुपये बढ़ाया है, जबकि 26 मई 2014 को केंद्र में भाजपा सरकार बनने बाद से अब तक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 55.20 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन


यदि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुपात में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई जाती, तो आज डीजल की कीमतें लगभग 25.40 रुपये प्रति लीटर तथा पेट्रोल की कीमत 31.99 रुपये प्रति लीटर होती। यूपीए सरकार में दाल अधिकतम 70 रुपये प्रति किलो मिलती थी, जो अब 150 रुपये किलो पहुंच गई है।  इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, रणधीर सिंह पनिहार, मंगतराम लालवास, रत्न सिंह चेमरमैन, कुलवंत बराड़, द्वारका प्रसाद, सुभाष खिलेरी, राजेश परोचा, कृष्ण कुमार, उग्रसेन आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें