मच्छरों के खात्मे के लिए तालाबों में छोड़ी गईं गंबूजिया मछलियां
- फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा भक्षी मछलियां फतेहाबाद जिला के विभिन्न तालाबों में छोड़ दी हैं।
उप-सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. हनुमान सिंह ने बताया कि फतेहाबाद के तालाबों में मत्स्य विभाग के सहयोग से गंबुजिया मछलियां डलवाई जा रही हैं।
गंबुजिया मछली मच्छर के लार्वा को खा जाती है। इससे तालाबों, गड्ढों के किनारों पर मच्छर नहीं पनपते। इससे मलेरिया, डेंगू के मरीजों में कमी आएगी।
इसके साथ ही डॉ. सिंह ने लोगों को छतों पर पड़े सामान की सफाई, कूलर की टंकी को साफ करने तथा रविवार को सूखा दिवस के रूप में मनाने का आह्वान भी किया।