फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रधान की अफसरों के साथ खींचतान, अटक गए 16 करोड़ के काम, न बनेगा साइकिल ट्रैक न चिल्ली होगी सुंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोकसभा चुनावों को लेकर लगी आचार संहिता का सीधा असर शहर फतेहाबाद में होने वाले 16 करोड़ के विकास कार्यों पर पड़ा है। करीब डेढ़ माह पहले नगर परिषद द्वारा बनाए गए प्रस्तावों पर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के हस्ताक्षर न होने के चलते टेंडर लगाने की प्रक्रिया नहीं हो पाई। नगर परिषद प्रधान संबंधित विकास कार्यों की वीडियोग्राफी और पुराना रिकॉर्ड दिखाने पर अड़े रहे और हस्ताक्षर नहीं किए। नतीजा ये कि अब न तो चिल्ली झील का सुंदरीकरण हो पाएगा और न ही साइकिल ट्रैक बनेगा। इसके अलावा करीब 6 करोड़ से कीर्ति नगर में बनने वाले सामुदायिक केंद्र का निर्माण भी अटक गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद द्वारा साइकिल ट्रैक और चिल्ली झील के सुंदरीकरण का डिजाइन तैयार हो चुका है। साइकिल ट्रैक मिनी बाईपास पर हिसार रोड मोड से हंस कॉलोनी तक बनाया जाना है। इसके अलावा चिल्ली झील का करीब ढाई करोड़ रुपये से सुंदरीकरण होना है। इसका पूरा डिजाइन भी बन चुका है। मगर प्रधान के हस्ताक्षर न करने के कारण नगर परिषद अधिकारी टेंडर नहीं लगा पाए। अगर अब नगर परिषद प्रधान प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करेंगे तो जून माह में टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। अन्यथा ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जा सकते हैं। वहीं प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची का कहना है कि वह नगर परिषद अधिकारियों को लंबे समय पहले ही पत्र जारी कर चुके हैं कि संबंधित कार्य की वीडियोग्राफी करवाएं और पुराना रिकॉर्ड दें कि पहले निर्माण कब किया गया था। संवाद

ये प्रोजेक्ट नहीं चढ़ पाए सिरे
विकास कार्य लागत
सीसी सड़क वनिश्का के घर से मंदिर वार्ड 14
14 लाख
सीसी सड़क वार्ड 20 में शिव मंदिर के पीछे

19 लाख
वार्ड 2 में विचार आश्रम मंदिर सड़क निर्माण

06 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल में सड़क का निर्माण
28 लाख
वार्ड 11 में सीसी सड़क का निर्माण


22 लाख
वार्ड 14 में भांभू वाली गली



17 लाख
वार्ड 10 में सेवा राम गली का निर्माण


06 लाख
वार्ड 14 में सूर्य इन्कलेव में सड़क का निर्माण

10 लाख
वार्ड 7 में शनि मंदिर के पास सड़क का निर्माण
14 लाख
वार्ड 8 में सपना ब्यूटी पार्लर के पास सड़क निर्माण
15 लाख
वार्ड 8 में राम मिस्त्री वाली गली


15 लाख
वार्ड 2 में बाल भवन के पास सड़क निर्माण

17 लाख
वार्ड 9 में वर्मा कुल्फी वाली गली का निर्माण

16 लाख
वार्ड 9 में पूर्ण कंबोज वाली गली का निर्माण

17 लाख
वार्ड 11 में हरभजन पटवारी वाली गली का निर्माण
17 लाख
वार्ड 10 में मैन रोड से टावर के बीच सड़क निर्माण
19 लाख
वार्ड 5 बिल्लू कुमार वाली गली का निर्माण

25 लाख
वार्ड 7 में बाला जी होटल के पास गली का निर्माण
25 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल वाली गली

28 लाख
वार्ड 5 में माजरा रोड तक सड़क का निर्माण

48 लाख
आटो मार्केट में दीवारों पर पेंट


20 लाख
आटो मार्केट में शौचालयों की रिपेयरिंग
8.50 लाख
वार्ड 10 में रिपेयरिंग का काम



10 लाख
वार्ड 3 में रिपेयरिंग का काम



10 लाख
वार्ड 3 में रेगर बस्ती में सड़क रिपेयरिंग
24.85 लाख

इन बड़े प्रोजेक्टों पर भी होना था काम :
चिल्ली झील में सुंदरीकरण का काम


2.49 करोड़
बाईपास पर साइकिल ट्रैक का निर्माण

2.80 करोड़
वार्ड 27 कीर्ति नगर में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण
6.20 करोड़

स्कूल के सामने बिना टेंडर निर्माण, अफसरों का पता नहीं
शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने गली का निर्माण हो रहा है। ठेकेदार गली का निर्माण करवा रहा है। जबकि अफसरों को इसकी जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि इस गली का टेंडर ही नहीं लगाया गया है। हालांकि करीब 17 लाख से निर्माण के लिए नगर परिषद इसका एस्टीमेट भी बना चुका है।
विज्ञापन


कोट
नगर परिषद अफसरों को पत्र जारी करके कहा गया था कि जो एस्टीमेट है कि उनकी वीडियोग्राफी करवाई जाए और ये बताया जाए कि पहले कब निर्माण हुआ था। लेकिन नहीं बताया गया है। शहर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें