फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस के बीच बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Thu, 07 Jul 2016 01:06 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
  भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों का बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को निगम द्वारा शहर में की गई कटौती से लोग खासे आहत दिखाई दिए। बुधवार को दोपहर 12 बजे से सायं चार बजे तक अलग-अलग फीडरों पर दो-दो घंटे के बिजली कट लगाए गए। हालांकि निगम के अधिकारी इसके पीछे मरम्मत कार्यों का होना वजह बता रहे हैं। बुधवार सुबह 10 बजे थाना रोड पर आधे घंटे के लिए बिजली कट रही।
विज्ञापन


उसके बाद 11:40 से लेकर दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक माडल टाऊन फीडर पर बिजली की कटौती कर दी गई। इसके पीछे निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली की हाइवोल्टेज तारों के आसपास वृक्षों की कटाई-छंटाई करवाई गई है, ताकि कोई हादसा न हो। थाना रोड-जवाहर चौक, शिव चौक एवं धर्मशाला रोड पर दोपहर 1:40 पर फिर बिजली काट दी गई जो सायं चार बजे बहाल हुई। इस कटौती का कारण ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग करना बताया गया है। इसके पीछे हिसार रोड में भी इसी समय लगभग दो घंटे का कट रहा। गर्मी से बेहाल लोग निगम को कोसते नजर आए।


            स्थानीय थाना रोड निवासी दीपक कुमार, रमेश चंद्र एवं नानक आहुजा ने बताया कि सुबह से लाइट गायब है और बिजली निगम के दफ्तर में फोन करने पर एक ही जवाब मिलता है कि जल्द ही आ जाएगी। ऐसा करते करते सारे दिन में चार से पांच घंटे का कट लगा दिया गया। दफ्तर में बार बार फोन करने के बावजूद शिकायत भी दर्ज नहीं की जाती है। निगम के 33 केवी सबस्टेशन में स्थित पावर हाउस में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि सुबह माडल टाऊन में पेड़ काटने का काम किया गया, जबकि जवाहर चौक और हिसार रोड के लिए बाकायदा परमिट लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





कुछ रिपेयरिंग कार्यों के चलते बिजली बाधित रही। गर्मियों में लोड बढ़ जाता है जब तक अच्छी बरसात नहीं होती, तब तक लोड कम नहीं हो पाएगा।
गुलशन वधवा, एसडीओ, बिजली निगम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें